जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ये हैं चंदौली की टॉप 10 बड़ी खबरें: सभी खबरों से 2 मिनट में हो जाएंगे अपडेट

चंदौली पुलिस को बड़ी रेप व मर्डर मामले में सफलता मिली है। छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले के दोनों आरोपी रंजीत और लखराज पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
 

सकलडीहा पीजी कॉलेज में मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान

मासूम से दुष्कर्म व हत्या मामले के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

इलिया में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, वीडियो हुआ वायरल

1. लौह पुरुष की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर चंदौली में 'रन फॉर यूनिटी' का भव्य आयोजन हुआ। एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने चकिया तिराहे से एकता और अखंडता का संदेश देती इस रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने भाग लिया। साथ ही जिले भर में कई जगहों पर ये कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित हुआ।

2. मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान

चंदौली जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने दो टॉपर छात्राओं अंशु यादव और तनु पाण्डेय को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इन छात्राओं ने एमए राजनीति शास्त्र में काशी विद्यापीठ के टॉप 10 में जगह बनाई थी। साथ ही पीजी कॉलेज में सोलर लाइट लगवाने की पेशकश की।

3. पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी

जिले के शहाबगंज के बरांव गांव में एक पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी। रामप्यारे विश्वकर्मा और उनकी पत्नी राधिका देवी ने थोड़ी देर के अंतराल पर साथ में दम तोड़ दिया। बीती रात हुयी इस घटना को लेकर खूब चर्चा हुयी। गांव में लोग इसे पति-पत्नी के सच्चे प्रेम की मिसाल मान रहे हैं। 

4. मासूम से दुष्कर्म व हत्या मामले के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

चंदौली पुलिस को बड़ी रेप व मर्डर मामले में सफलता मिली है। छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले के दोनों आरोपी रंजीत और लखराज पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मुठभेड़ में दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी है और उनका इलाज कराया जा रहा है।

5. मासूम हत्याकांड पर सियासत गर्म

मासूम से दुष्कर्म और हत्या के जघन्य कांड पर सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार को सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सड़क हादसे में मारे गए लोगों के लिए आर्थिक मदद मांगी।

6. गलत ऑपरेशन से महिला की मौत

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के एबी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने वाली 50 वर्षीय गुजराती देवी का गलत तरीके ऑपरेशन करने से कई दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत ऑपरेशन और नस काटने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

7. पुलिस ने चोरी के ऑटो संग अभियुक्त को दबोचा

जिले में मुगलसराय पुलिस टीम ने चोरी के अपराध में शामिल एक अभियुक्त अभिषेक वर्मा उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया ऑटो भी पकड़ लिया गया है। वाराणसी से चुराए गए आटो को यह शातिर सोनभद्र जिले में बेचने के लिए लेकर जा रहा था।

8. इलिया में खुलेआम बिक रही अवैध शराब

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लाइसेंसधारी दुकानों पर सुबह से देर रात तक शटर बंद करके भी पीछे के रास्ते से खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

9. किसानों से फसल बीमा के लिए समय पर शिकायत की अपील

फसल बीमा को लेकर जिले के उप निदेशक कृषि भीमसेन ने किसानों से अपील की है कि खरीफ फसल को नुकसान होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य है। तभी योजना का लाभ मिल सकता है।

10. पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां गांव में काशी-कोलकाता भारतमाला परियोजना के कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। परियोजना कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही लोगों पर शिकंजा कसने की कोशिश की है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*